गौरीगंज, मई 26 -- अमेठी। जिले में पेट्रोल और डीजल के लेकर अलग-अलग पंपों पर अलग तरह के रूझान हैं। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल पूरी तरह समाप्त हो चुका है, जबकि कुछ स्थानों पर पेट्रोल भी सीमित मात्रा में उपलब्ध है। इससे आमजन, किसान और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। धान की खेती के महत्वपूर्ण समय में डीजल संकट ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। खेतों की तैयारी, बेहन डालने और सिंचाई कार्य के लिए डीजल की भारी जरूरत पड़ रही है, लेकिन समय पर ईंधन न मिलने से कृषि कार्य प्रभावित होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग 107 किलोलीटर पेट्रोल और 125 किलोलीटर डीजल की बिक्री हो रही है। लगातार बढ़ती मांग और अनियमित आपूर्ति के कारण कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। किसान ट्रैक्टर और पंपिंग सेट...