अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। जिले 12 बाल विकास कार्यालयों में रिक्त 936 आंगनबाडी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरें जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा निर्गत विज्ञप्ति सापेक्ष दो बाल विकास परियोजना कार्यालयों बीकापुर के 48 एवं तारून के 64 आंगनबाडी सहायिकाओं के पदों पर जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त चयन कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। चयन में बीकापुर के 48 पदों के सापेक्ष 44 अभ्यर्थी चयनित है, जिसमें 29 चयन बीपीएल श्रेणी के एवं पांच चयन विधवा अभ्यर्थियों के है, जिसमें चार अभ्यर्थियों का चयन प्रोविजनली (औपबन्धित) किया गया है। तारून के 64 पदों के सापेक्ष 63 अभ्यर्थी चयनित है, जिसमें 41 बीपीएल श्रेणी के एवं 11 चयन विधवा अभ्यर्थियों के है, इन 63 चयनित अभ्यर्थियों में छह अभ्यर्थियों का चयन प्रोविजनली (औपबन्धित) किया गया है। ----...