खगडि़या, जनवरी 7 -- परबत्ता। सिराजपुर गांव में मंगलवार को धर्मपरायण महिला 106 वर्षीय उर्मिला देवी का निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को अगुवानी गंगा के तट पर किया जाएगा। लोगों ने कहा कि सुमित्रा देवी सामजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहती थी। उनके निधन से गांव को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से शशिभूषण चौधरी, फनीन्द्र भूषण, रामानंद सिंह अशोक राय,सुरेन्द्र सिंह राजरत्न व नीतु सिंह सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.