किशनगंज, जून 13 -- पोठिया, निज।संवाददाता पोठिया प्रखंड के आमबाड़ी व रायपुर में शुक्रवार को पशु विज्ञान महाविद्यालय के द्वारा 105 वां किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI कार्यक्रम की आयोजिका सहायक प्राध्यापक डॉ. नैंसी जसरोटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाIकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना हैI पशुचिकित्सा शिविर में 38 पशुपालकों के 106 छोटे-बड़े पशुओं कृमि की समस्या, प्रजनन की समस्या एवं पशुओं में दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमि...