सिमडेगा, जून 7 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांगुटोली स्थित आरसी चर्च में रविवार को दृढ़ीकरण संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 106 किशोर-किशोरियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कर अपने विश्वास जीवन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष मिस्सा प्रार्थना से हुई।

मुख्य अनुष्ठाता का संदेश मुख्य अनुष्ठाता फादर जेवियर एवं सह अनुष्ठाता फादर अजीत ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित करते हुए विश्व में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद चर्च परिसर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान 106 किशोर-किशोरियों को दृढ़ीकरण संस्कार प्रदान किया गया। अपने संदेश में फादर जेवियर ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार ईसाई जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जो विश्वासियों को पवित्र आत्मा के वरदानों से परिपूर्ण करता है।

युवाओं का आह्वान उ...