नई दिल्ली, जून 29 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ने सीरीज भी गंवाई। टीम इंडिया 1050 दिन बार इस फॉर्मेट में कोई सीरीज हारी है। इसी के साथ कई अन्य शर्मनाक रिकॉर्ड भी भारत के नाम दर्ज हुए। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 में मेजबान आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 154 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन तक ही पहुंच पाई। भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवाई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज भी निराशाजनक रहा। यह भी पढ़ें- ICC WT20 World Cup सेमीफाइनल का शेड्यूल आया सामने, नोट कर लीजिए डेट और टाइमिंगआयरलैंड से सीरीज हारने से पहले भारत टी20 क...