मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी। जिला के बासोपट्टी प्रखंड के सेलीबेली पंचायत के चचराहा ग्राम निवासी सिया देवी उम्र 105 वर्ष के वयोवृद्ध महिला का आकस्मिक निधन उनके पैतृक निवास चचराहा में हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनका निधन होना परिवार एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे पूरा करना असम्भव है वे काफी सहनशील व सामाजिक कुशल विचार की व्यक्ति थी वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। मुखाग्नि उनके जेष्ठ जाऊत पंकज कुमार सिंह ने दी है। निधन पर बासोपट्टी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने फूल माला चादर अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही उनके अंतिम दर्शन एवं शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद, प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर रत्नेश कुमार रत्न ,अवधेश कुमार सिंह जनता दल यू के जिला ...