105 वर्षीय वृद्ध की मौत पर उठे सवाल, छोटे बेटे ने जताई संदिग्धता
औरैया, जून 1 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में 105 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक के छोटे बेटे ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सैदपुर निवासी रामबिहारी अपने बड़े पुत्र रामसिंह के साथ गांव में रहते थे, जबकि छोटे पुत्र शिवकरन सिंह अपने परिवार के साथ अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनागंज में निवास करते हैं। रविवार को रामबिहारी की अचानक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ससुर-पतोहू विवाद के बाद वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस परिजनों के मुताबिक उनकी उम्र लगभग 105 वर्ष थी। पिता की मौत की सूचना मिलने पर मुनागंज निवासी शिवकरन सिंह गांव पहुंचे और मौत को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.