अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। दुधोली निवासी व हाल दूनागिरी रोड द्वाराहाट के पूर्व सैनिक पान सिंह भोज का 105 साल की उम्र में बुधवार को निधन हुआ। स्व भोज कुमाऊं रैजीमैंट से 1950 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद पान सिंह भोज ने डीएसी में सेवा दी। जहां से वह 1979 में सेवानिवृत्त हुए। उनके तीन पुत्रों में लछम सिंह थल सेना से, डुंवर सिंह नेवी से रिटायर्ड हैं। चंदन सिंह घर पर कार्य करते हैं। निधन पर विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, महेश नेगी आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...