कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधीक्षिकाओं को सम्मानित किया। साथ ही नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रसारण उदयन सभागार एवं सभी तहसील के सभागार में भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने मा. मुख्यमंत्री जी के संबोधन को लाइव देखा एवं सुना। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ से बढ़ाकर 12 हजार तथा सहायिकाओं का मानदेय चार से बढ़ाकर छ: हजार करने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों क...