बक्सर, दिसम्बर 12 -- बिजनेश न्यूज युवा के लिए ------ फोटो संख्या 27 कैप्शन - शुक्रवार को परिभ्रमण को लेकर अयोध्या जाते रेडियंट पब्लिक स्कूल की छात्राएं। बक्सर। विद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जा रहा है। ताकि छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविकता को भी नजदीक से देखकर उसके बारे में महसूस कर सके। इसी कड़ी में शुक्रवार को रेडियंट पब्लिक स्कूल के 105 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए अयोध्या रवाना हुआ। तीन दिवसीय इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्र हनुमानगढ़ी, राम मंदिर सहित अयोध्या के विभिन्न ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। विद्यालय के निर्देशक राजेश सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय इतिहास, संस्कृति और धार्मिक धरोहरों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि राम ...