पाकुड़, अप्रैल 9 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 105 गर्भवतियों की जांच कर सलाह दी गई। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन जांच, पेट की जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही सभी लाभार्थियों को आयरन, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित पोषण एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर डॉ. मंजर आलम, डॉ. वसीम रजा, डॉ. अभय श्रॉफ, प्रभात दास, जीएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण...