गिरडीह, अगस्त 17 -- गावां, प्रतिनिधि। सावन की भक्ति और आस्था के बीच गावां प्रखंड के खरसान पंचायत से सोमवार को कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिया सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। रवाना होने से पहले कांवरियों ने पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की गई। कांवरियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जत्थे में भीम चौधरी, सुमित कुमार, सूरज मिस्त्री, सागर साव, दिनेश शर्मा, विजय प्रसाद, गौतम कुमार, प्रदीप साव, अनूप विश्वकर्मा सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सात कावरियों का जत्था देवघर रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा डोमचांच कांवर...