बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- बलरामपुर,संवाददाता। जिले में जीरो पावर्टी परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए मसौदे को अंतिम रूप दिया गया है। इसके तहत 10 हजार से अधिक परिवारों के घरों में शौचालय नहीं है। इन परिवारों को शौचालय के लाभ से आच्छादित किया जाएगा। जिसके लिए ब्लॉक स्तरीय टीमों की ओर से सत्यापन किया जा रहा है। इनमें 749 परिवारों का सत्यापन हो चुका है। जल्द ही इन परिवारों के खातों में शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की दर से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर औपचारिकताएं भी पूरी कर दी गई हैं। जिले में जीरो पॉवर्टी के चिन्हित परिवार जो स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत व्यक्तिगत शौचालय के लाभ से वंचित हैं, ऐसे परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए पंचायत राज विभाग जीरो पॉवर्टी के परिवारों का सत्यापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.