अररिया, जनवरी 12 -- जोगबनी, हिप्र। इसी प्रकार भारतीय सीमा से सटे विराटनगर रानी क्षेत्र के आईसीपी रोड में तीन लोगों को बाउन शुगर के साथ स्थानीय इलाका प्रहरी कार्यालय रानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार तीनों भारतीय नागरिक है। इन लोगों के पास से 104 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। एक इंडियन नंबर बाइक बीआर 38 एपी 9049 को रोककर बाइक चालक सेठू कुमार उम्र 20 सवार राजकुमार साह उम्र 19 वर्ष, रोशन कुमार 20 को चेक किया जहां से ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार सभी अररिया जिला निवासी है । जल्द ही अन्य जानकारी के खुलासे की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...