रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग एंड फिटनेस जांच सर्टिफिकेट की कॉपी लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचना होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में तीन स्थानों पर हज यात्रियों का टीकाकरण होगा। स्वार व टांडा में 12 फरवरी को हज यात्रियों को वैक्सीन लाई जाएगी। शहर में 14 व 16 फरवरी को हज यात्रियों का टीकाकरण होगा। इस बार कुल 1035 यात्रियों ने हज यात्रा में जाने के लिए पंजीकरण कराया है। इनके टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। विभाग का कहना है कि टीकाकरण के साथ ही यात्रियों की बीपी, शुगर व अन्य रूटीन जांचें भी शिविर में कराई जाएंगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने बताया कि भारत सरकार के पोर्टल पर डाटा फीड किए बिना टीक...