मऊ, दिसम्बर 23 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दोहरीघाट डिपो परिसर में मंगलवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कार्यरत चालक, परिचालक एवं सहयोगी स्टाफ सहित अन्य 103 लोगों के नेत्र स्वास्थ्य शिविर में जांच की। उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर का उ‌द्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान ने किया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर रोडवेज परिसर में नेत्र परीक्षण का कैंप लगाया गया था। नेत्र चिकित्सक डा. गोवर्धन पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस चालक, परिचालक, स्टॉफ सहित यात्रियों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान जिन चालकों ने मोतियाबिंद या कम दिखाई देने की समस्या बताई, उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया। डॉ गोवर्धन पांडेय ने कहा कि चालक और परिचालक बसों में सैकड़ो यात्र...