बागेश्वर, जून 19 -- देवेंद्र, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 103 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसरा कोतवाली बागेश्वर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान पंकज कुमार पुत्र नंद्र राम निवासी बानरी मंडलसेरा के कब्जे से 103 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...