खगडि़या, अप्रैल 25 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी सह परबत्ता के प्रथम विधायक स्वर्गीय त्रिवेणी कुंवर की धर्मपत्नी एवं स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य की 102 वर्षीया दादी मां चंद्रकला देवी का शुक्रवार की दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिला में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर मृतका के पुत्र ॐ तत्सत महाराज, पौत्र सह स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य, पुत्रवधू सह पूर्व मुखिया रीना देवी, पुत्र डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ कृष्ण कुमार, डॉ. प्रो. कुमकुम कुमारी, अंजलि प्रिया, ई. सौरभ कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को त्रिवेणी उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर उनका अंतिम दाह संस्का...