देवघर, जनवरी 8 -- सारठ । संकुल संसाधन केंद्र सारठ में नवनियुक्त सहायक आचार्यों का ई-विद्यावाहिनी में पंजीकरण के लिए आयोजित शिविर में 96 सहायक आचार्यों ने बुधवार को अपने कागजात जमा किए। इस बाबत बीपीओ उदय नारायण राय ने बताया कि प्रखंड के विद्यालयों में कुल 102 नए सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुई है। विभागीय निर्देशानुसार उन सभी का ई-विद्यावाहिनी में पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को शिविर आयोजित कर सभी सहायक आचार्यों के जरूरी कागजात पदस्थापना, योगदान प्रमाण-पत्र व पूर्व में पदस्थापित विद्यालय का त्याग-पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र आदि जमा लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिविर में समाचार लिखे जाने तक कुल 96 सहायक आचार्य ने कागजात जमा कर दिए हैं। वहीं छूटे अन्य 8 सहायक अध्यापकों के उपस्थित नहीं होने का कारण बताते...