मोतिहारी, जुलाई 6 -- रक्सौल,एक संवाददाता। पर्सा पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत के बिहार राज्य के बेतिया जिले के नवलपुर निवासी गुड्डु वर्मा (32)के रूप में हुई है। पुलिस को मिली विशेष सूचना के आधार पर इलाका पुलिस कार्यालय जानकी टोला से रविवार रात गश्त पर गई पुलिस टीम ने जगरनाथपुर गांवपालिका-2 स्थित इनर्वा जाने वाले चौराहे पर भारत की ओर जा रही बीआर 01 सीयू 3544 नंबर की सफेद रंग की कार को रोककर जांच की।जांच के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखे गए 10 पैकेटों से कुल 102 किलो 638 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा के साथ कार सवार गुड्डु वर्मा को भी वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया।जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार, बरामद गांजा और कार को कब्जे में लेकर आरोपी को ह...