लखीसराय, जून 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में उपलब्ध 102 एम्बुलेंस संचालन की कार्य पद्धति एवं चालक के मनमानी से एक फिर मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने का मामला उजागर हुआ। 33 हजार वोल्ट बिजली के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे को रेफर किए जाने के बाद भी समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। एंबुलेंस चालक और सहायक की कथित उदासीनता के कारण दोनों मरीज लगभग एक घंटे तक अस्पताल में तड़पते रहे, जबकि परिजन निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में आने से शहर के पुराने बाजार वार्ड संख्या 10 निवासी जितेंद्र कुमार की 24 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी और डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार गंभीर रूप से झुलसी मां और बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।

मा...