दरभंगा, अप्रैल 30 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को एक्सरे व सीटी स्कैन के लिए ले जाने के लिए कई एंबुलेंस तैनात किए गए। बावजूद 102 एंबुलेंस कर्मियों के अड़ियल रवैए के कारण मरीजों को उनका समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। बुधवार की दोपहर एंबुलेंस के इंतजार में गंभीर महिला मरीज करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी विभाग में ट्रॉली पर पड़ी रही। इमरजेंसी में डिसप्ले की गई एंबुलेंस सूची पर लिखे मोबाइल नंबरों पर कई डॉक्टरों तक ने फोन किया। मरीज की जल्द से जल्द जांच के लिए वे बेकरार थे। कई चालकों ने फोन उठाया हीनहीं। यह भी पढ़ें- 102 एंबुलेंस के इंतजार में आधे घंटे तक ट्रॉली पर पड़ी रही गंभीर मरीज अन्य ने कहा कि एंबुलेंस खाली नहीं ही। इधर सर्जरी विभाग से अल्ट्रा साउंड के लिए रेफर की गई महिला मरीज पंडौल थाना क्...