कानपुर, अप्रैल 22 -- एक मई तक कानपुर सहित यूपी भर के स्कूली वाहन और संचालकों का पूरा डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। दो से धरपकड़ अभियना शुरू होगा। कानपुर में रजिस्टर्ड 1014 स्कूली वाहनों में से 922 स्कूली वाहनों का डाटा ऑनलाइन हो चुका है। इसका मतलब इन वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक एक क्लिक में पता कर लेंगे कि वाहन वैध है या नहीं। साथ ही इसकी फिटनेस का भी पता चल सकेगा। चालक और संचालक का मोबाइल नंबर तो होगा ही, साथ ही चालक, हेल्पर का पुलिस सत्यापन भी होगा। सीएम के निर्देश पर 30 अप्रैल तक इन वाहनों का पूरा डाटा ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। कानपुर मंडल में कानपुर जिले में सबसे अधिक स्कूली वाहनों का डाटा ऑनलाइन हुआ है। बाकी बचे वाहनों का भी डाटा सप्ताह भीतर ऑनलाइन हो जाएगा। इसके बाद दो मई से बिना रजिस्टर्ड स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहन...