कटिहार, जून 16 -- कटिहार, एक संवाददाता जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर मद्य निषेध टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिनों विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 101.350 लीटर शराब बरामद की गई तथा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध टीम ने कटिहार रेलवे गेट के समीप भगवान चौक से 63 लीटर विदेशी शराब बरामद की। वहीं आजमनगर थाना क्षेत्र के बलुआ चौक से गोविंद शर्मा को 19.000 लीटर विदेशी शराब-बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कदवा थाना के देवगांव में छापेमारी के दौरान जयकुमार दास को 15.000 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं बलरामपुर थाना क्षेत्र के बालूगंज से जलपर...