आरा, अप्रैल 30 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विवि में कार्यरत वैसे सहायक प्राध्यापक जिन्हें अबतक प्रोन्नति नहीं मिली थी, उनकी प्रोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विवि ने पीजी विभाग, अंगीभूत कॉलेजों में वर्ष 2019 में विभिन्न विषयों में नियुक्त कुल 101 सहायक प्राध्यापकों को वरीय सहायक प्राध्यापक पद पर प्रोन्नति दे दी है। बता दें कि इतने शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया लंबित थी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रोन्नति पर कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों को एचडी जैन कॉलेज शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार समेत शिक्षक वकारुत जमा, डॉ शशि देव, भभुआ के डॉ अजीत कुमार राय, डॉ मेराज दानपुरी सहित अन्य ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- पीपीयू : स्थापना के आठ साल बाद स्नातकोत्तर विभागों का गठन बता दें कि जंतुव...