शाहजहांपुर, मई 13 -- पुवायां। क्षेत्र के गांव बितौनी में नवनिर्मित मनकामेश्वर नाथ मंदिर में राम दरबार की स्थापना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति और ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 101 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बैंड-बाजों के साथ गांव बितौनी से गंगसरा के गदाई सांडा घाट तक पहुंची, जहां महिलाओं ने गोमती घाट से जल भरकर कलश स्थापित किए। इसके बाद यात्रा गढ़ाई सांडा स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद वापस गांव बितौनी में संपन्न हुई।मंदिर में आचार्य प्रवीण दीक्षित द्वारा विधि-विधान से राम दरबार की स्थापना कराई गई। इसके बाद गोला गोकर्णनाथ से आए आचार्य पीयूष दीक्षित और बाल व्यास पं. आशीष पांडे ने राम कथा का वर्णन किया। कथा में भगवान राम के बाल स्वरूप और उनके मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.