मधुबनी, मार्च 19 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। 101 मतों से जीत कर रमण कुमार झा मधवापुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्वाचित हुए। बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर जीत की बधाई दी। उन्होंने बताया कि 522 लोगों ने मतदान किया। रमण को कुल 306 मत मिले। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी अमींद्र मिश्र को 205 मत प्राप्त हुए। 11 मतपत्र रद्द हो गये। बुधवार को मतदान संपन्न होने के बाद शाम में मतगणना शुरू हुई। देर रात परिणाम की घोषणा हुई। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी सफलता को जनता की जीत होने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...