गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। जिसमें उन्होंने जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, मानव संसाधन की उपलब्धता और रिक्त पदों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि मिशन के तहत सदर अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में 101 पद वर्तमान में रिक्त हैं। रिक्तियों को भरने की दिशा में विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभिन्न पदों के लिए रोस्टर स्वीकृति एवं नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस पर डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित क...