बांदा, मार्च 16 -- बांदा। संवाददाता अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक शहर के जीआईसी मैदान के सामने स्थित कार्यालय में हुई। 24 मई को सामूहिक विवाह सम्मेलन का निर्णय लिया गय।रविवार को जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने आयोजित बैठक में कहा कि वर्ष 2019 में आर्यकन्या इंटर कालेज में सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसके बाद इस वर्ष 101 जोड़ों का लक्ष्य रखा जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना एकता परिषद का लक्ष्य है। जिला महामंत्री डा.मनीष कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग गोयल मनु ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, अशोक गप्ता, सजल कुमार रेंडर, पुरुषोत्तम गुप्ता, मैकूलाल धुरिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...