उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा हुए 101 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों के सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये से अधिक बताई गई। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह व सीओ सिटी दीपक यादव ने बताया कि सर्विलांस सेल सितंबर 2024 से अब तक कुल 808 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप चुकी है। बरामदगी में शामिल सर्विलांस टीम कांस्टेबल शुभम तोमर, कांस्टेबल प्रशांत बालियान, कांस्टेबल अरुण यादव, सुदीप कटियार, आकाश चौधरी और कांस्टेबल विवेक को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...