101 कुंडीय यज्ञ में आहुति देकर विश्वशांति की कामना की
मेरठ, मार्च 27 -- ढढरा गांव में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर गांव के शिव मंदिर में 101 कुण्डीय विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व समाजसेवियों ने भाग लेकर हवन कुंड में आहुतियां दी। टिकरी गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती के सांनिध्य में हवन का समापन हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, रविभारत चिकारा, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, विनोद सिरोही, प्रधान योगेश उर्फ लाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.