मेरठ, सितम्बर 21 -- मेरठ। उम्र 101 साल पैरों में इतनी सूजन कि जमीन पर पैर रखना भी मुश्किल, लेकिन पढ़ने-लिखने की ललक ऐसी कि जगवती ने हिम्मत नहीं छोड़ी। रविवार को नवभारत साक्षरता परीक्षा में मवाना क्षेत्र के फिटकरी गांव की 101 वर्षीय जगवती ने परीक्षा देकर यह साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। वह अपना नाम बोल-बोलकर परीक्षा पत्र पर लिख रही थीं। उनकी इस कोशिश ने सभी लोगों का ध्यान खींचा। रविवार को मेरठ जनपद में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 86 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली। जिले में करीब चार हजार साक्षर परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3390 ने परीक्षा दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: घूंघट में महिलाएं तो लाठी के सहारे 75 ...