नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में पशुपालन तथा गन्ना विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षक हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र युवाओं के परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अब वे जनसेवा की यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अपने ज्ञान और ऊर्जा से शासकीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की अपेक्षा की।पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। अब सरकारी नौकरियां मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रही हैं। पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवा स...