जामताड़ा, मार्च 6 -- 101 कलश के साथ निकली भव्य यात्रा, कालीपहाड़ी में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ नारायणपुर,प्रतिनिधि।नारायणपुर प्रखंड के कालीपहाड़ी गांव में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्री श्री 1008 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ की भव्य शुरुआत हुई। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। महायज्ञ के शुभारंभ पर कालीपहाड़ी गांव से 101 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देवलबाड़ी गांव होते हुए करमदहा स्थित बराकर नदी घाट पहुंची। घाट पर अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य आचार्य पंकज देव ने अन्य ब्राह्मणों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा। इसके पश्चात कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने कतारबद्ध होकर माथे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.