101 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त गिरफ्तार
संभल, जुलाई 2 -- संभल-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की ग्राम समाज की भूमि के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं वर्तमान में शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उनकी भूमिका के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। अब न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनसे अन्य भूमि घोटालों, सरकारी संपत्तियों के अवैध हस्तांतरण, गबन और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में भी विस्तृत पूछताछ की जाएगी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के साथ संभल-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित विवादित भूमि का निरीक्षण किया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.