लखनऊ, मार्च 22 -- फोटो--- - रविवार को मां कूष्मांडा और शनिवार को मां चंद्रघंटा की भक्तों ने विधि विधान से की पूजालखनऊ, संवाददाता।शहर के प्राचीन मंदिरों, घरों तक रविवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा देवी को भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ पूजा। उनकी विधि विधान से पूजा, अर्चना, आरती कर प्रसाद वितरण किया। मंदिरों में सुबह से ही भक्त लाइन लगाकर आस्था के साथ मां देवी के दर्शन, प्रसाद चढ़ाते रहे। उनसे सुख, समृद्धि और विश्व में शांति की कामना की। कई जगह मेले लगे तो वहीं मंदिरों से घर तक देवी की चौकी सजी। देर रात तक माता के गीत, जयकारे लगते रहे। वहीं, शनिवार को मां चंद्रघंटा का पूजन हुआ। शनिवार को ईद और रविवार छुट्टी होने की वजह से ज्यादातर प्राचीन व सिद्धपीठ मंदिरों में भक्तों की अधिक भीड़ रही।नवदुर्गा के चौथे स्वरूप की सृष्टि रचयिता ...