नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Redmi K100 Pro Max स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने आ रहा है। लॉन्च से पहले, Xiaomi ने अपने अपकमिंग Redmi K100 Pro Max स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल्स की पुष्टि कर दी है। इस फोन में 9,070mAh की बड़ी बैटरी होगी और इसे चार्ज करने के कई तरीके भी मिलेंगे, जैसे कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग। फोन के ऑफिशियल लॉन्च से कुछ दिन पहले ही बैटरी की जानकारी सामने आई है। रेडमी ने यह भी कन्फर्म किया है कि रेडमी K100 प्रो मैक्स फोन 11 अगस्त को लॉन्च होगा और शाओमी लगातार इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रही है। बैटरी के साथ-साथ, रेडमी ने स्मार्टफोन के 'फ्लोइंग व्हाइट' कलर को भी टीज किया है। इसके फ्रेम पर क्रोम फिनिश है, जबकि पावर बटन पर लाल रंग की झलक है।Redmi ...