नई दिल्ली, जनवरी 28 -- रेडमी अपने स्मार्टफोन फोर्टफोलियों का विस्तार करने की तैयारी में है। अब कंपनी रेडमी टर्बो 5 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें स्टैंडर्ड Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max मॉडल शामिल हैं। कंपनी इन्हें इस महीने के आखिर में चीन में लॉन्च करेगी। ये फोन नए Redmi Buds 8 Pro और Redmi Pad 2 Pro हैरी पॉटर एडिशन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन और बड्स 8 प्रो अभी देश में शाओमी चीन ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। लॉन्च से पहले, कंपनी ने Redmi Turbo 5 के कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स, जिसमें चिपसेट और डिस्प्ले शामिल हैं, का खुलासा किया है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ.Redmi Turbo 5 Series की खासियत (संभावित) शाओमी के सब-ब्रांड ने कंफर्म किया है ...