नई दिल्ली, मार्च 26 -- बजाज ऑटो दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है जिसने फैक्ट्री फिटेड CNG मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इस मोटरसाइकिल का नाम फ्रीडम 125 NG04 है। ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक भी है। इसका माइलेज 100Km/Kg है। हालांकि, अभी भी इसे अपनी बड़ी सेल का इंतजार है। दरअसल, जुलाई 2024 में लॉन्च के बाद इसे अक्टूबर 2024 में 30,051 यूनिट की सबसे बड़ी बिक्री मिली थी। वहीं, 2025 में इसकी अक्टूबर में 2,152 यूनिट के साथ सबसे बड़ी सेल रही। वहीं, पिछले महीने यानी फरवरी 2026 में इसकी सिर्फ 1,461 यूनिट बिकीं। इस मोटरसाइकिल की खास बात है कि ये CNG सिलेंडर के साथ लॉन्च होने वाली दुनिया की पहली मोटरसाइकिल है। इसमें सीट के नीचे सिलेंडर फिट किया गया है। वहीं, 100 किलोमीटर का माइलेज देने वाली ये दुनिया की पहली मोटरसाइकिल भी है। चलिए लॉन्च के बाद ...