मधुबनी, जून 25 -- लौकही। एसएसबी करियौत के जवानों ने उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर गुरुवार को पीलर संख्या 233 के करीब 1008 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। यह जानकारी एसएसबी के इंस्पेक्टर वद्यिा सागर ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली। जब्त शराब को आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। दूसरी तरफ लौकही थाना पुलिस ने धबही के निकट 420 बोतल नेपाली शराब से भरी ऑटो को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- 1008 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज धराया मौके पर एक धंधेबाज को भी पकड़ लिया। धराये की पहचान मनीगाछी के अरूण कुमार महासेठ के रुप में की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंन...