पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकसभा क्षेत्र के रानीपतरा मुफस्सिल थाना अंतर्गत पिपरा गांव स्थित ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित 1008 महाविष्णु यज्ञ सह अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उन्होंने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान युवा एकता संघ के अध्यक्ष गौतम भास्कर एवं उनके साथियों ने सांसद को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के सूत्र में बांधते हैं। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.