नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- iQOO भारतीय मार्केट में अपने नए परफॉर्मेंस-सेंट्रिक स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का एक नया स्मार्टफोन भारत में Bureau of Indian Standards यानी BIS की लिस्टिंग में दिखाई दिया है। इस फोन का मॉडल नंबर I2606 है और माना जा रहा है कि यह iQOO 16R हो सकता है। खास बात यह है कि यही मॉडल नंबर कुछ दूसरे मार्केट्स में iQOO 16s नाम से भी सामने आया है। हालांकि, iQOO ने अभी फोन के नाम, फीचर्स या भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। BIS लिस्टिंग में मॉडल नंबर I2606 वाले फोन को 11 नवंबर, 2026 को रजिस्ट्रेशन नंबर R-93029700 के साथ मंजूरी मिली है। लिस्टिंग में फोन का कॉमर्शियल नाम नहीं दिया गया है, लेकिन यही मॉडल नंबर पहले IMEI डेटाबेस में iQOO 16R के नाम से सामने आ चुका है। इसके अलावा मलेशिया की SIRIM...