नई दिल्ली, मार्च 24 -- इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम ऑटो के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेजी आई है। जेबीएम ऑटो के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 603 रुपये पर पहुंच गए हैं। सरकार ने कहा है कि वह 2027 के आखिर तक 116 शहरों में 10000 एयर-कंडीशन्ड इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी। इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनियों का मार्केट सेंटीमेंट इससे मजबूत हुआ है। इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में भी 7 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं, अशोक लीलैंड के शेयर भी 3 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 35000 और बसें उपलब्ध कराएगी सरकारसरकार ने सोमवार को राज्यसभा को बताया है कि PM e-Bus सेवा स्कीम के तहत साल 2027 तक 116 शहरों को 10,000 एयर-कंडीशन्ड इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी और एक नई ...