बरेली, अप्रैल 5 -- आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा नाथ नगरी बरेली के त्रिवटीनाथ मंदिर में एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। 1000 वर्ष प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष छह अप्रैल को बरेली पहुंचेंगी। जिन्हें आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में देशभर में ले जाया जा रहा है। बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी भव्यतेज जी प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों के साथ सोमवार छह अप्रैल को बरेली पहुंचेंगे। समिति की श्वेता कुनार ने बताया कि कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से शिवलिंग पूजा, भजन-संकीर्तन एवं दर्शन का आयोजन किया जाएगा। गोपाल भारण अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। अन्य पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.