पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नांदेड़ (महाराष्ट्र) में ड्रैगन बोट नेशनल चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष एवं महिला ड्रैगन बोट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 मीटर मिक्स बोट रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही पुरुष वर्ग ने 1000 मीटर रेस में बेहतरीन संघर्ष करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। लगातार दूसरे दिन की इस शानदार सफलता से पूरे बिहार के खेल जगत में उत्साह की लहर है। टीम की जीत में पूर्णिया के खिलाड़ियों की शानदार भूमिका रही। जनता चौक आदिवासी टोला निवासी रूपा तिर्की एवं करीना तिर्की, तथा कसबा विधानसभा के झीलटोला निवासी मनीष उरांव एवं आशीष सोरेन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्णिया रग्बी फुटबॉल एवं ड्रैगन बोट सचिव शुभम आनंद ने खुशी व्यक्त करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.