मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में स्मैक के बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिठनपुरा के कालीबाड़ी में छापेमारी कर 1000 पुड़िया स्मैक के साथ स्थानीय मादक तस्कर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। राहुल और उसके दादा शिवशंकर शर्मा कालीबाड़ी स्थित एक फिल्ड में एक झोपड़ी से मादक पदार्थ बेचने का सिंडिकेट चला रहे थे।

छापेमारी और गिरफ्तारी सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुलिस को दादा-पोता के स्मैक के अड्डे की पूर्व से जानकारी मिल चुकी थी। राहुल के कालीबाड़ी पहुंचते ही पुलिस ने उसे स्मैक के साथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 पुड़िया स्मैक मिले। उसने पुलिस को बताया कि झोपड़ी में उसके दादा ने बिस्तर के नीचे 900 पुड़िया स्मैक छिपा रख...