बरेली, जून 14 -- जिन गौशालाओं में 100 से कम गोवंश मौजूद हैं उन्हें बंद कर दिया जाए। वहां रह रहे गोवंशों को दूसरी बड़ी गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए। यह निर्देश पशुपालन विभाग उत्तर के निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने समीक्षा बैठक में दिए। निदेशक ने शनिवार को गौशालाओं का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक की। उन्होंने गोवंशों के खान पान से लेकर टीकाकरण की प्रक्रिया पर जोर दिया। निदेशक ने वृहद गो संरक्षण केंद्र वीरपुर, अस्थायी गो आश्रय स्थल पचौमी तथा हरेला, फरीदपुर का निरीक्षण किया। वहां पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वो सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर अपर निदेशक पशुपालन विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और सभी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों व पशु चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।निदेशक यह भी पढ़ें- गोशाल...