प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। खुसरो बाग स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया।प्रशिक्षण में फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से आए आए करीब 100 किसानों व प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत Rs.5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण लेकर किसान मशरूम उत्पादन शुरू कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...