100 साल पुराने बरगद के कटान पर हाईकोर्ट की रोक
कानपुर, जून 27 -- कानपुर। आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता स्थित 100 वर्ष पुराना बरगद का वृक्ष स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां वर्षों से महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती चली आ रही हैं। आवास विकास परिषद व कुछ लोगों की मिलीभगत से लगातार इस 100 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को स्थानांतरण के नाम पर काटकर नष्ट करने की योजना बनाई जा रही थी। इस पर वन विभाग व आवास विकास के अभियंता की ओर से 24 जून को पेड़ के स्थानांतरण का नोटिस चस्पा किया गया था। अधिवक्ता प्रियांक तिवारी ने इस मामले में जनहित याचिका दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बरगद के कटान पर रोक लगा दी। मामले पर अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में संबंधित विभाग से जवाब भी मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.